Wednesday, August 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सोगरिया-मथुरा और कोटा-हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन

सोगरिया-मथुरा और कोटा-हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन

मथुरा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा सोगरिया-मथुरा-सोगरिया और कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन 24 से 30 अगस्त तक दोनों दिशाओं में सात-सात फेरों के लिए किया जाएगा। गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02922 मथुरा जंक्शन से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर रात 9:20 बजे सोगरिया पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09803/09804 कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन भी किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09803 कोटा से 22 और 26 अगस्त को रात 10:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09804 हजरत निजामुद्दीन से 23 और 27 अगस्त को सुबह 9 बजे रवाना होकर शाम 7:35 बजे कोटा पहुंचेगी।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति, समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।