Wednesday, August 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हटाए गए सभी नलकूप ऑपरेटरों को वापस लेने की मांग

हटाए गए सभी नलकूप ऑपरेटरों को वापस लेने की मांग

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम पहुंचा, जहां प्रतिनिधिमंडल ने सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हटाए गए सभी ठेका नलकूप ऑपरेटरों को एक सप्ताह के अंदर वापस लेने की मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता उदयवीर सिंह यादव ने सहायक नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा कि नगर निगम में पिछले कई वर्षों से ठेका नलकूप ऑपरेटरों को बिना किसी सूचना के एक साजिश के तहत संबंधित ठेकेदार द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से हटा दिया जाता है। आरोप है कि हटाए गए नलकूप ऑपरेटरों के स्थान पर मोटी रकम लेकर नए लोगों की तैनाती कर दी जाती है। सपा प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि एक सप्ताह के अंदर हटाए गए सभी नलकूप ऑपरेटरों को जल्द से जल्द पुनः तैनाती दी जाए। अन्यथा की स्थिति में समाजवादी पार्टी पीड़ित नलकूप ऑपरेटरों को साथ लेकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में रघुराज सिंह सविता, नरेश शंखवार, राजकुमार राठौर, दिनेश चंद्र शर्मा, चंद्रमोहन चक्रवर्ती, पप्पू यादव, गिरीश जोशी, पार्षद सुभाष यादव, बंटी सविता, गुलाब सिंह यादव, रोहित सविता, प्रदीप प्रजापति आदि मौजूद रहे।