Tuesday, September 1, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निर्धनता की कोई जाति नहीं होती, जरूरतमंदों को मिले समान अवसर

निर्धनता की कोई जाति नहीं होती, जरूरतमंदों को मिले समान अवसर

-सत्यम शिवम फाउण्डेशन ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। समाज के प्रत्येक वर्ग के निर्धन, वंचित एवं जरूरतमंद नागरिकों को समान अवसर और न्याय दिलाने की मांग को लेकर सत्यम शिवम फाउंडेशन की ओर से महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा है कि निर्धन परिवार की परेशानियां जाति देखकर अलग नहीं होतीं, इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर एवं वास्तविक रूप से वंचित नागरिकों को शिक्षा, रोजगार तथा अन्य क्षेत्रों में उचित अवसर मिलना चाहिए।
सत्यम शिवम फाउंडेशन महिला अध्यक्ष सरिता जादौन ने कहा कि संस्था का उद्ेश्य समाज के किसी वर्ग का विरोध करना नहीं, बल्कि निर्धनता के आधार पर जरूरतमंद प्रत्येक नागरिक को न्यायपूर्ण अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था का मानना है कि समाज के सभी वर्गों के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर मिलना जरूरी है। इसके लिए शिक्षा, रोजगार एवं अन्य अवसरों में उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई। फाउंडेशन ने आरक्षण व्यवस्था की निष्पक्ष एवं व्यापक समीक्षा के लिए एक स्वतंत्र आयोग के गठन की मांग रखी। साथ ही कहा कि आरक्षण एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लगातार प्राप्त कर चुके परिवारों को चिन्हित करने के लिए प्रभावी समीक्षा व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके।
ज्ञापन में समाज के सभी वर्गों के निर्धन युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में समान और निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।