Tuesday, September 1, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकारी स्कूलों के बदहाल रास्तों को लेकर एडीएचआर ने सौंपा ज्ञापन

सरकारी स्कूलों के बदहाल रास्तों को लेकर एडीएचआर ने सौंपा ज्ञापन

हाथरस। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों के सामने बदहाल रास्तों और मूलभूत सुविधाओं की समस्या को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) ने आवाज उठाई। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला मथु, मुरसान और प्राथमिक विद्यालय जंगला, सादाबाद के मुख्य मार्गों की बदहाल स्थिति का उल्लेख किया गया। एडीएचआर ने बताया कि बारिश के बाद विद्यालयों के सामने कीचड़, जलभराव और दलदल के कारण बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है और हादसे का खतरा बना रहता है। संगठन ने रास्तों को तत्काल आवागमन योग्य बनाने के साथ पक्के मार्ग और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिलना जरूरी है। जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा कि बच्चों को कीचड़ से होकर विद्यालय जाने के लिए मजबूर करना गंभीर चिंता का विषय है। प्रभारी बीएसए गिरिराज सिंह ने ज्ञापन लेकर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।