Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संचारी रोगों के खिलाफ अभियान शुरू, निकली जागरूकता रैली

संचारी रोगों के खिलाफ अभियान शुरू, निकली जागरूकता रैली

हाथरस। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने किया। उन्होंने पीएम श्री नवोदय विद्यालय से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली घंटाघर और मुख्य बाजार से होकर वापस विद्यालय पहुंची। इसमें नगरीय क्षेत्र की आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की, जबकि नगर पालिका कर्मचारी फॉगिंग वाहन के साथ मौजूद रहे।अभियान 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। 12 अक्टूबर से दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे तथा बुखार, आईएलआई, क्षय, कुष्ठ और कुपोषित बच्चों की जानकारी जुटाएंगे। विभिन्न विभाग मच्छरजनित रोगों, स्वच्छता, चूहों-छछूंदरों से बचाव, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और डायरिया नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।
इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव राय, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. मधुर कुमार, डीटीओ डॉ. प्रवीण भारती, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमआई आलम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, अर्बन कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र वीर सिंह और डीडीएम संजीव कुमार मौजूद रहे।