♦ 12 दिसंबर को दिल्ली में होगा आंदोलन
फिरोजाबाद। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा फिरोजाबाद की एक आवश्यक बैठक बुधवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय स्थित पेंशन कक्ष में प्रातः 11 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री विजेन्द्र सिंह ने किया।
बैठक में आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान जनपद शाखा के पदाधिकारियों को प्रदेश स्तर पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यय के दावों की पूर्व व्यवस्था बहाल रखने के संबंध में अधिवेशन में अपना पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया गया।
बैठक में आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण के विषय को शामिल नहीं किए जाने पर भी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर्स की इस महत्वपूर्ण मांग की अनदेखी उचित नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी पेंशनर फेडरेशन द्वारा 12 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन आयोजित किया जाएगा। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर फिरोजाबाद जनपद से भी बड़ी संख्या में पेंशनर्स आंदोलन में भाग लेंगे। बैठक में दिल्ली आंदोलन में सहभागिता को लेकर रणनीति बनाते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में दर्शन सिंह, प्रेम प्रकाश कुशवाह, अनूप सिंह, व्रजेश उपाध्याय, सुखदेव सिंह, माधवेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, राजेश कुमार, ओम प्रकाश, योगेश बाबू, यादव कुमार तोमर, साहब सिंह, मुलोरा सिंह, दिनेश बाबू, श्रीकृष्ण शंखवार, महेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ, सुरेन्द्र पाल सिंह, नरभ बाबू, मुकेश चंद्र, वीरिश्वर सिंह एवं श्रीमती लक्ष्मी देवी सहित अन्य पेंशनर्स उपस्थित रहे।
Home » मुख्य समाचार » पेंशन पुनरीक्षण का मुद्दा आठवें वेतन आयोग में शामिल न होने पर पेंशनर्स में नाराजगी
Jansaamna