⇒चार ब्लॉकों में घर-घर खिलाई जाएगी दवा
⇒7 दिसंबर तक चलेगा अभियान, पात्र लोगों से दवा का सेवन करने की अपील
कानपुर। जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए 19 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसे आमतौर पर हाथीपांव कहा जाता है। इसके कारण हाथ-पैर में असामान्य सूजन आ सकती है। बीमारी से बचाव के लिए निर्धारित दवा का सेवन जरूरी है। एक वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को छोड़कर अन्य सभी पात्र लोग दवा का सेवन करें।
उन्होंने बताया कि जनपद के बिधनू, बिल्हौर, ककवन और चौबेपुर ब्लॉकों में विशेष रूप से अभियान संचालित किया जाएगा। इन क्षेत्रों में पूर्व में फाइलेरिया के मामले सामने आते रहे हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही दवा का सेवन करें और उनके निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। सभी लोग स्वयं दवा लें और परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। फाइलेरिया से प्रभावित किसी व्यक्ति की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।
Jansaamna