Thursday, November 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीपाली भटनागर ने जीता मिसेज उत्तर प्रदेश’ का खिताब

दीपाली भटनागर ने जीता मिसेज उत्तर प्रदेश’ का खिताब

-बहू ने सुहागनगरी का बढ़ाया मान, रही द्वितीय रनर-अप
फिरोजाबाद। शहर की प्रतिभाशाली बहू दीपाली भटनागर ने मधु कमल प्रोडक्शन की ओर से लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित ‘मिसेज उत्तर प्रदेश’ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सुहागनगरी का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उन्होंने मिसेज पॉपुलर और मिसेज टैलेंटेड के खिताब अपने नाम किए। इसके साथ ही वह मिसेज उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता में द्वितीय रनर-अप रहीं।
दीपाली भटनागर, विख्यात राज भटनागर की पत्नी तथा किड्स कॉर्नर स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर मयंक भटनागर एवं रुपाली भटनागर की पुत्रवधू हैं। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से आई महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कई चरणों तक चले कड़े मुकाबले में दीपाली ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व, प्रतिभा और शानदार प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए टॉप-10 प्रतिभागियों में जगह बनाई। अपनी इस उपलब्धि पर दीपाली भटनागर ने मधु कमल प्रोडक्शन की पूरी टीम, आयोजकों, निर्णायक मंडल और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शादी और मां बनने के बाद भी महिलाओं के सपने समाप्त नहीं होते। महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ अपनी अलग पहचान भी बना सकती हैं। प्रत्येक महिला के भीतर कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है, जरूरत केवल उसे पहचानने और स्वयं पर विश्वास करने की है। दीपाली की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उनकी सफलता से जनपद में खुशी का माहौल है। इस दौरान प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर, प्रबंधक डॉ मयंक भटनागर, विख्यात भटनागर आदि मौजूद रहे।