फिरोजाबाद। आगामी 21 नवंबर को आगरा में आयोजित होने वाले कांग्रेस के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जनपद से 300 से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव डॉ. प्रकाशनिधि गर्ग एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। सम्मेलन को प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी कुणाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा तथा कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और समर्पण से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। आगरा में होने वाला यह सम्मेलन संगठनात्मक संवाद और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रेसवार्ता में हाजी नसीर अहमद, चांद कुरैशी, नूरुल हुद लाला राईन, शिप्रा उपाध्याय, मिर्जा मजहर बेग, वकार खालिक, सनी शर्मा, राजीव शर्मा एवं प्रतीक तिवारी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Jansaamna