Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीएम स्वामी अच्युतानन्द महाराज के आयोजित भक्ति योग वेदान्त सम्मेलन में भाग लेंगे

सीएम स्वामी अच्युतानन्द महाराज के आयोजित भक्ति योग वेदान्त सम्मेलन में भाग लेंगे

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूसानगर स्थित अखंड परमधाम, हनुमान मंदिर में राज्यमंत्री भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा आयोजित श्री स्वामी अच्युतानंद शास्त्री महाराज के 25वें पुण्य तिथि के अवसर चल रहे कार्यक्रम में दिनांक 15 नवंबर को प्रातः 11 बजें से लेकर दिन के 1 बजे तक भक्ति योग वेदान्त सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। आगमन हेलीपैड अखण्ड परमधाम हनुमान मंदिर मूसानगर कानपुर देहात पर आगमन 15 नवम्बर को प्रातः 10:55 पर होगा। उसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होगे। आयोजित कार्यक्रम मूसानगर कस्बे में अच्युत ब्रम्हधाम आश्रम में 25वां चल रहे 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं भक्ति योग वेदान्त सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी के अलावा कई गणमान्यजन भी भाग लेंगे।