Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहर में निकाली गयी साॅई पालकी

शहर में निकाली गयी साॅई पालकी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शहर में पैमेश्वरगेट स्थित साॅई मन्दिर समिति द्वारा शहर में भव्य साॅई पालकी का आयोजन किया गया। पालकी स्टेशन रोड हनुमान मन्दिर से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई पैमेश्वर गेट साॅई मन्दिर पर सम्पन्न हुई। पेमेश्वर गेट साॅई मन्दिर समिति के तत्वाधान में नगर के स्टेशन रोड एमजीकालेज के समीप बने हनुमान मन्दिर से पूर्जा अर्चना के बाद प्रारम्भ हुई। साॅई पालकी का शुभारम्भ शहर की महापौर नूतन राठौर द्वारा आरती उतारकर किया गया। इस मौके पर समिति के दर्जनों भक्तों के साथ भाजपा के नेता मौजूद रहे। साॅई पालकी यात्रा स्टेशन रोड विकेकानन्द चैक छिग्गामल का बाग सिनेमा चैराहा, घण्टाघर बोहरान गली, उवर्शी टाकीज चैराहा रेवती देवी बालिका विद्यालय मार्ग होते हुए पेमेश्वर नाथ महादेव मन्दिर स्थित साॅई मन्दिर पर सम्पन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह जोशीला स्वागत के साथ पालकी का आरती उतारने के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।