Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरखुरानी कर लोगों को लूटा अचेत हालत में अस्पताल में भर्ती

जहरखुरानी कर लोगों को लूटा अचेत हालत में अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर दो लोगों को जहरखुरानी का शिकार बनाते हुए नगदी सामान लूट ले गये। एक व्यक्ति को समाचार लिखे जाने तक होश नही आ सका है। थाना नारखी क्षेत्र कपावली के समीप एक व्यक्ति अचेत हालत में लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों का हुजूम लग गया, भीड के ही बीच से किसी ने उसका शिनाख्त दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी 35 वर्षीय हरिओम पुत्र रामकुमार के रूप में की गयी। जो कि दिल्ली से विगत रात्रि अपनी ससुराल नारखी के गांव बदनपुर निवासी नाथूराम ससुर के घर आ रहा था। अर्ध होश की हालत में हरिओम ने बताया कि उसके पास लगभग पांच हजार की नगदी मोबाइल सामान ले गये है। वही दूसरी घटना में थाना मटसैना क्षेत्र मुख्यालय चैकी के समीप 35 वर्षीय सत्यवी नामक व्यक्ति को भी अचेत हालत में इलाका पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वह भी जहर खुरानी का शिकार बताया गया।