Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उधारी के रूपयों को लेकर हुई मारपीट युवक घायल

उधारी के रूपयों को लेकर हुई मारपीट युवक घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव सुजातगढ़ में उधारी के रूपयों को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव सुजातगढ़ निवासी 40 वर्षीय दूसाराम पुत्र घासीराम को गांव के ही पूरनसिंह पप्पू अतर सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को उपचार डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायल ने बताया कि उसकी पत्नी ने पूरनसिंह से 500 रूपये उधार लिये थे। जिसको लेकर कहासुनी के साथ मारपीट हो गयी। उक्त लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया।