Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 24 मार्च को माता का भंडारा

24 मार्च को माता का भंडारा

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। घाटमपुर क्षेत्र के गांव स्योंदी ललईपुर में बड़े धूमधाम से भंडारे की तैयारी चल रही है। पत्रकार विवेक पाल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा भंडारे की बड़े धूमधाम से तैयारी की जा रही है जिसमें क्षेत्र के सभी ग्रामीण शामिल रहेंगे गांव के बाहर माता काली के मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन शनिवार को रखा गया है। जिस की तैयारी 1 दिन पहले पूरे ग्रामीणों की मदद से की जा रही है मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसमें आसपास के इलाकाई लोगों तथा ग्रामीणों को भी भोजन करने का बुलावा भेजा गया है।