Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक से कुचलकर मां-बेटी की मौत

ट्रक से कुचलकर मां-बेटी की मौत

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। घाटमपुर थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम हमीरा मऊ के सामने सड़क पार कर रही मां-बेटी ट्रक की चपेट में आ गई जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई तथा बेटी ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हमीरा मऊ निवासी मोनू प्रजापति की पत्नी रामसखी 45 वर्ष शुक्रवार अपराहन अपनी पुत्री सुरेखा 30 वर्ष पत्नी अनिरुद्ध प्रजापति निवासी ग्राम रायपुर पतारा को सवारी में बैठाने के लिए सड़क पार कर रही थी तभी हमीरपुर से कानपुर की ओर जा रहे गिट्टी लदे ट्रक ने मां-बेटी को सड़क पर रौंद दिया जिससे रामसखी की मौके पर ही मौत हो गई तथा अस्पताल ले जाते समय सुलेखा ने भी दम तोड़ दिया घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सबको हाईवे मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया कई घंटे चले जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर ग्रामीणों से जाम खुलवाया तथा सबों को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है।