Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बीती रात्रि बोलेरो गाड़ी चोरी

बीती रात्रि बोलेरो गाड़ी चोरी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव बछगांव में बोलेरो गाड़ी चोरी हो गयी। जिसकी तहरीर पीड़ित ने थाने में दी है। थाना नारखी के गांव बछगांव में राजपाल सिंह कुशवाहा पुत्र चुन्नीलाल कुशवाहा की बोलेरो गाड़ी संख्या बीती देर रात तकरीबन एक बजे करीब घर के बाहर से चोरी हो गयी। जिसकी जानकारी पीड़ित को सुबह हुयी। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।