Saturday, June 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेलवे कर्मचारी की मौत

रेलवे कर्मचारी की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जीआरपी टूण्डला क्षेत्र रेलवे विभाग में कार्य करने वाले एक मिकैनिक की विगत रात्रि में मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। राजस्थान प्रान्त के करौली जनपद क्षेत्र नदौली निवासी 55 वर्षीय रामचरन पुत्र मदनलाल टूण्डला रेलवे स्टेशन पर मिकैनिक पद पर तैनात था। विगत रात्रि में अचानक उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर विभाग के लोगो में शोक की लहर दौड गयी। घटना के बाद परिजनों व रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।