Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आरोपी ने की पेश बंदी

आरोपी ने की पेश बंदी

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। घाटमपुर सजाजपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम गढ़ाथा में सब्जी तोड़ने को लेकर खेत मालिक के पुत्र व गांव के एक व्यक्ति के बीच मारपीट हो गई एक पक्ष ने स्थानीय कोतवाली में शिकायत दर्ज करवा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ाथा निवासी राम बाबू की पत्नी प्रेमा देवी ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की बीती शाम वह लकड़ियां लेकर जा रही थी तो गांव के रणविजय सिंह के पुत्र सर्वजीत ने उसके साथ मारपीट की वहीं दूसरे पक्ष के सर्वजीत ने बताया कि बीती शाम वह अपने ट्यूबवेल में सब्जी की रख वाली करने पहुंचा तो उसने देखा कि गांव के रामबाबू उर्फ शंभू पाल और उसकी पत्नी प्रेमा खेत में सब्जी तोड़ रही है विरोध पर दोनों गाली-गलौज व मारपीट करने लगे पुलिस मामले की जांच कर रही है।