Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » करंट लगने से युवक की मौत

करंट लगने से युवक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव नगला तेजपाल में विद्युत करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक के शव का परिजनों ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव नगला तेजपाल निवासी 32 वर्षीय उदयसिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह अपने घर में कुछ कार्य कर रहा था। उसी दौरान घर में ही विद्युत तार टूट कर गिरने से उसके चिपक कर उसकी मेौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड लग गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का परिजनों की सहायता से पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी निरीक्षण लोकेश भाटी ने बताया कि विद्युत करंट से किसान पुत्र की मौत हुई है किसान बीमा योजना के लिए उसका पोस्टमार्टम कराया गया।