Tuesday, May 5, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कामयाबी का रास्ता बता गए अखिलेश यादव

कामयाबी का रास्ता बता गए अखिलेश यादव

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। महोबा से कानपुर सड़क मार्ग द्वारा जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सजेती कस्बा स्थित पेट्रोल पंप एवं घाटमपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कुछ मिनटों के ठहराव में उन्होंने कार्यकर्ताओं को काम करते रहने और अपने मिशन में मन लगाकर जुड़े रहने का मंत्र दिया। इस मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष राजू वर्मा, अमर सिंह यादव, राकेश सविता, महेश सचान, टोनी सचान आदि तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।