Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गीतों पर झूमे भक्त

गीतों पर झूमे भक्त

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। नवीन मार्केट व्यापार संगठन के तत्वाधान में दीपक कुमार सविता की अध्यक्षता में परेड चौराहे पर भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए दीपक कुमार सविता ने बताया कि कई वर्षों से परेड चौराहे पर भंडारे एवं भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाता है। जिसमें भगवान के गीतों भक्तों ने आनंद लिया एवं भंडारे में सभी व्यापारी भाइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं राहगीरों, व्यापारी भाइयों, आम जनता ने प्रसाद चखा मुख्य रुप से उपस्थित दीपक कुमार सविता, राकेश लौरी अरोड़ा, नरेश भगतानी, कमलेश शर्मा, आशू गुप्ता, रवि अरोड़ा आदि लोग मौजूद।