Monday, June 22, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 15 दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया

15 दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। श्रीनाथ सेवा संस्थान द्वारा भगवत दाग घाट पर चल रहे मोटापे को करिए टाटा 15 दिन के योग शिविर का समापन हुआ समापन में प्रतिभागियों को स्वच्छता का संदेश महत्वता बताकर स्वच्छता की शपथ दिलाई 15 दिन के शिविर में 61 महिलाओं ने 1 किलो से 3 किलो तक वजन बिना दवा बिना परहेज केवल योग क्रियाओं से कम किया पुरुष की संख्या शिविर में 52 रही पुरुषों में भी तोंद कमर की चर्बी मोम की तरह पिघलाकर वजन कम करने वाले योग आसन प्रणायम, सूक्ष्म व्यायाम निशुल्क सिखाए गए डॉ रजनी पोरवाल ने योग की बारीकियों के साथ साथ आहार की खूबियों को बताया। डॉ रविंद्र पोरवाल ने बताया यह शिविर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 18 के उपलक्ष में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया जाएगा।