Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल कर खाक

अकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल कर खाक

इलाहाबाद, जन सामना संवाददाता। आज शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे धूमनगंज थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत बमरौली उपहार इलाहाबाद में ग्राम प्रधान बमरौली के मकान के पीछे आकाशीय बिजली गिरने से 630 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल गया। जिससे बमरौली गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। ग्राम प्रधान कमाल हाशमी ने बताया कि आज अलविदा नमाज होने की वजह से बिजली सप्लाई बंद होने के कारण मुस्लिम भाईयो के सामने बहुत बड़ी मुसीबत उत्पन्न हो गई है। लेकिन ऊपर वाले का शुक्र है कि कोई हताहत नही हुआ है। सिर्फ ट्रांसफॉर्मर का ही नुकसान हुआ है। अतः बिजली विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराना चाहता हूँ कि वह मौके पर पहुंच कर इसका त्वरित निराकरण करें जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।