Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विद्युत करंट से राज मिस्त्री की मौत

विद्युत करंट से राज मिस्त्री की मौत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित रावत नगर कालौनी में आज एक मकान में काम कर रहे राज मिस्त्री की विद्युत करन्ट लग जाने से दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना की खबर से भारी हडकम्प मच गया।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित रावत कालौनी में एक निर्माणाधीन मकान में निर्माण कार्य व पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। उक्त कार्य में गांव चन्दपा निवासी करीब 50 वर्षीय राज मिस्त्री सन्तोष पुत्र भीकमपाल कार्य कर रहा था और इसी दौरान उसे विद्युत करन्ट लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं मकान मालिक द्वारा उपचार को लाये उक्त राजमिस्त्री का बागला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा परीक्षण करने के बाद मृत घोषित करने के बावजूद भी वह उसे रैफर कराकर आगरा को ले गया।