हाथरस, नीरज चक्रपाणि। लेबर काॅलोनी स्थित अपने आवास पर विधायक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना एवं समस्यसओं को गम्भीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए फोन के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित भी किया।
ग्राम सभा जारऊ के लोगों ने विद्युत कर्मचारियों द्वारा परेशान किये जाने का शिकायती ज्ञापन दिया, जिस पर विधायक ने अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग, को फोन द्वारा समस्या से अवगत कराया एवं समस्या का शीघ्र निपटारा करने को निर्देशित किया।
इस अवसर पर ठा. पप्पू परमार, ठा. निहाल सिंह, पं. सोनू शर्मा, राज बहादुर, गनेशीलाल, हरीशंकर, फतेह सिंह, चरन सिंह, बच्चू सिंह, फूल सिंह, पवन कुमार, निरोत्तम सिंह, महेशचन्द्र, जयकुमार, वीरपाल सिंह, सर्वेश कुमार, सबीर सिंह, अमर सिंह, रोहतास सिंह, बबलू आदि मौजूद थे।
Jansaamna