Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नहर में मिला अज्ञात युवक का शव हत्या की आशंका

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव हत्या की आशंका

भूड़ा नहर किनारे पड़ा अज्ञात युवक का शव।

शरीर पर मिले चोट के निशान
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद भूडा नहर पुल पर एक युवक का शव मिलने से हडकम्प मच गया। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार ने निशान होने से प्रतीत हो रहा हैं, कि उसकी हत्या कर शव को नहर में फैंका गया है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र भूडा नहर पुल के समीप लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों की भीड लग गयी उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने देखा कि युवक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। लोगो में चर्चा थी कि उसकी किसी ने तेजधार हथियार से हत्या कर शव को नहर में फैक दिया है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया। शिनाख्त नही हो सकी तो शव को पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।