Saturday, June 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तेज वोल्टेज से दौड़ा करंटःउपकरण फुंके बुआ-भतीजी घायलःभर्ती

तेज वोल्टेज से दौड़ा करंटःउपकरण फुंके बुआ-भतीजी घायलःभर्ती

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना मुरसान के गांव कोरना में आज सुबह अचानक तेज वोल्टेज आ जाने से कई घरों के उपकरण फुंक गये और एक घर में करंट की चपेट में आकर बुआ-भतीजी गम्भीर रूप से घायल हो गईं तथा घटना से गांव में भारी हडकम्प मच गया।
बताया जाता है गांव कोरना में से 11 हजार की विद्युत लाइन गुजर रही है और इसी लाइन में से गांव में विद्युत सप्लाई जगह-जगह खम्भों पर छोटे-छोटे ट्रांसफार्मर लगाकर दी गई है तथा आज सुबह गांव में अचानक तेज विद्युत वोल्टेज आ जाने से गांव के कई लोगों के विद्युत उपकरण फुंक गये और उनका हजारों का नुकसान हो गया जबकि तेज वोल्टेज आने से नल व कूलर में आये करंट की चपेट में आकर बुआ-भतीजी गम्भीर रूप से घायल हो गई।
करीब 18 वर्षीय काजल पुत्री राधे खां व 16 वर्षीय नजराना पुत्री शहजाद करंट से गम्भीर रूप से घायल हो गईं और इन्हें तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।