Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

इलाहाबाद, मिथलेश कुमार वर्मा। शुक्रवार दोपहर थाना धूमनगंज अन्तर्गत बमरौली ग्लास फैक्ट्री के पास मोटर साइकिल में ट्रक के टक्कर लगने के कारण एक विवाहिता महिला की मृत्यु हो गई प्रत्यक्षदशिॅयो के अनुसार महिला चलौली जिला कौशांबी की रहनी वाली थी। उसके साथ में उसका भतीजा मोटर साइकिल चला रहा था जो पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से जीटी रोड पर बाइक में पीछे बैठी महिला गिर गई। ट्रक उसपर से चढ़कर निकल गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जब घर वालो को हुई वो रोते बिलखते मौके पहुंचे।
ट्रक ड्राईवर ने मौका देखकर ट्रक को रोड किनारे खड़ा करके झाड़ियों के पीछे खेतों के रास्ते भाग निकला। धूमनगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस का कहना है रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।