Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विजयगढ रोड पर मिली लावारिस सेंट्रो कार

विजयगढ रोड पर मिली लावारिस सेंट्रो कार

सासनी, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस को विजगढ रोड स्थित गांव विर्रा के प्राथमिक विद्यालय के सामने से  एक लावारिस सेंट्रो कार मिली है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है। एसआई रामदास पचैरी ने बताया कि उन्हें गांव विर्रा के लोगों ने सूचना दी कि प्राथमिक विद्यालय के सामने एक लावारिस कार खडी हैं जिसमें एक बैग तथा कुछ सामान रखा है। एसआई रामदास अपने हमराहों के साथ गांव बिर्रा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहां लावारिस सेंट्रो कार संख्या-डीएल 4 सीएल एजी 9484 को खडे देखा। जिसे के्रन मशीन बुलाकर एसआई ने कोतवाली पहुंचाया। एसआई ने बतााया कि कार तीन दिन से स्कूल के सामने खडी थी। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने दी। फिलहाल कार को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई है।