फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा के गांव मछरिया चैराहे पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जनपद मथुरा के महावन थाना क्षेत्र निवासी दरियाव सिंह पुत्र यतराज सिंह थाना फरिहा में पुलिसकर्मी के रूप में तैनात है। सोमवार को वह अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था तभी मछरिया चैराहे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से इसकी बाइक भिड़ गयी। जिससे उक्त पुलिसकर्मी सहित दूसरी बाइक पर सवार प्रदीप पुत्र हªदयराम और बवली पत्नी देवराज निवासी नगला सुती फरिहा घायल हो गये। वही दूसरी घटना में बृजभान सिंह पुत्र वद्रीप्रसाद निवासी गनपतपुर थाना नगला खंगर घायल हो गये। उक्त घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
Jansaamna