Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बालक सहित दो लोग झुलसे

बालक सहित दो लोग झुलसे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बालक सहित दो लोग आग से झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना रामगढ़ क्षेत्र पुराना थाने के पास निवासी शंहशाह की 24 वर्षीय पुत्री कु0 फरीम अपने घर पर जुडाई का कार्य कर रही थी। उसी दौरान संदिग्ध हालत में वह आग से झुलस गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्सक ने बताया कि उसके कपडों से मिट्टी के तेल की महंक आ रही थी। वही दूसरी घटना में थाना उत्तर क्षेत्र के खेडा मौहल्ला निवासी बृहमदेव सिह का 10 वर्षीय पुत्र अंकित गर्म सब्जी के पात्र पर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।