Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जरूरतमंदों को मिले पीएम आवास-उपाध्यक्ष केडीए

जरूरतमंदों को मिले पीएम आवास-उपाध्यक्ष केडीए

कानपुर, जन सामना संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक दृष्टि से दुर्बल आय वर्गों के परिवारों को मिलेंगे आवास। कानपुर विकास प्राधिकरण ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत किफायती आवास अधिक से अधिक दुर्बल आय वर्गों के परिवारों को आवास मिल सके इसके लिए प्राधिकरण ने प्राधिकरण सभागार में समस्त विकासकर्ताओं के साथ बैठक आहूत की गयी। विकासकर्ताओं ने योजना को सराहा और सुझाव दिए जिसे शासन तक पहुँचाया जाएगा।
सौम्या अग्रवाल उपाध्यक्ष केडीए द्वारा विकासकर्ताओं से अनुरोध किया कि इस परियोजना को क्रियान्वित करें जिससे दुर्बल आय वालों को आवास मिल सके।