Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 7 अगस्त को होगा हल्ला बोल

7 अगस्त को होगा हल्ला बोल

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। विकलांग एसोसिएशन व राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में बैठक का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया है कि सरकारी नौकरियों में दिव्यांगजनों का आरक्षण कोटा पूरा करने रोजगार के लिए बिना ब्याज की एवं बिना गारंटी के देने सभी दिव्यांगों को निःशुल्क आवास देने टेंपों, ऑटो परमिट देने पेंशन ₹3000 प्रतिमाह करने की मांग को लेकर नाना राव पार्क में धरना दिया जाएगा एवं जिलाधिकारी कार्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया बैठक में सभी दिव्यांगजनों से 7 अगस्त को नाना राव पार्क पहुंचने की अपील की गई बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित वीरेंद्र कुमार, अल्पना कुमारी, अरविंद सिंह, राहुल कुमार, अशोक वर्मा, रमाकांत गुप्ता, व कुलदीप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।