Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कहना ना मानने पर भाई ने बहन का हाथ तोड़ा

कहना ना मानने पर भाई ने बहन का हाथ तोड़ा

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा निवासी रामशंकर की बेटी सोनी ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है कि वह गांव के एक व्यक्ति के खेत में धान की बेल लगाने जा रही थी। बड़े भाई अवधेश ने मना किया मेरे यह कहने पर कि हम उसकी मजदूरी के लिए हां कह चुके हैं नाराज भाई ने लोहे की रॉड से हमला कर मेरा हाथ फैक्चर कर दिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।