Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गर्म पानी से किशोरी झुलसी

गर्म पानी से किशोरी झुलसी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण के महावीर नगर में एक किशोरी गर्म पानी से झुलस गयी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाये है।
महावीर नगर निवासी 15 वर्षीय मुस्कान पुत्री अशोक मंगलवार को गर्म पानी गिरने से झुलस गयी। चीख पुकार मचने पर परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार जारी है।