Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवक के साथ जहरखुरानी कर लूटपाट

युवक के साथ जहरखुरानी कर लूटपाट

दो लोग विषाक्त सेवन से हुए अचेत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर दो लोगो ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत खराब हो गयी। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वही एक युवक को जहरखुरानी कर लूट लिया।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव लेखराजपुर निवासी 20 वर्षीय देवेन्द्रसिंह पुत्र मान सिंह ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में थाना उत्तर क्षेत्र के जैननगर निवासी 35 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी अशोक कुमार ने भी पति से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी भी हालत खराब हो गयी। जिसका भी जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र हाइवे पर जनपद इटावा निवासी एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक को जहरखुरानी का शिकार बनाते हुए अचेत हालत में सड़क के किनारे फैक दिया। आज सुबह उसको देखने वालो की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने अचेत पडे युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।