Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अटल वृक्ष पालिका परिसर में लगाया

अटल वृक्ष पालिका परिसर में लगाया

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को चिरस्थायी बनाये रखने के लिये नगर पालिका परिसर में अटल वृक्ष के रूप में वट वृक्ष पूरे मंत्रोच्चार के साथ लगाया गया।
पौधारोपण पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, जनपद प्रभारी अंजुला माहौर, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हेमन्त राजपूत एवं जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने संयुक्त रूप से किया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पौधारोपण वाले स्थल को भव्य तरीके से सुन्दर बनाया जायेगा। इस अवसर पर ईओ स्वदेश आर्य, अवर अभियंता (सिविल) डम्बरसिंह, सभासद अशोक शर्मा, विशाल दक्षित, प्रदीप शर्मा, प्रमोद शर्मा, रीनेश मिश्र, श्रीभगवान वर्मा, संजय सक्सैना, नरायनलाल, विनोद प्रेमी आदि उपस्थित थे।