Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्य विकास अधिकारी ने दिव्यांग को प्रदान की बैसाखी

मुख्य विकास अधिकारी ने दिव्यांग को प्रदान की बैसाखी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने बुधवार को उनके कार्यालय में दिव्यांग पेंशन दिलाये जाने की फरियाद लेकर आयी नगला मुल्ला निवासी फरजाना का दिव्यांग पेंशन हेतु फार्म आनलाइन कराया। बल्कि उसे एक जोड़ी बैसाखी भी प्रदान की। गरीब फरजाना ने बताया कि वह पैरो से दिव्यांग होने के कारण ठीक प्रकार से चल नही सकती थी। बैसाखी मिलने पर उसने प्रसन्नता व्यक्त की। सीडीओ ने निर्देश दिये कि जल्द जांच कराकर उसे पेंशन का लाभ भी दिया जाये।