Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वाहन के रौंदने से श्रमिक की मौत

वाहन के रौंदने से श्रमिक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन के रौंदने से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है।
थाना मक्खनपुर के गांव अंगदपुर निवासी 30 वर्षीय प्रीतम सिंह पुत्र श्रीनिवास मक्खनपुर स्थित किसी फैक्ट्री में काम करता था। वह काम समाप्त कर बाइक द्वारा घर लौट रहा था। रास्ते में थाने के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे कारण उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना से लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है। अन्य सडक हादसों में पवन पुत्र वेदप्रकाश गनेशपुरा कोतवाली मैनपुरी, मुकेेश पुत्र राजेन्द्र आवास विकास शिकोहाबाद, दशरथ पुत्र रक्षपाल जिजौली खैरगढ, आदेश पुत्र रामधन विजौली खैरगढ घायल हो गये।