Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सटोरिया गिरफ्तार, तीस हजार रुपये और सट्टा पर्ची बरामद

सटोरिया गिरफ्तार, तीस हजार रुपये और सट्टा पर्ची बरामद

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगला खंगर पुलिस ने एक सटोरिये को न्यू अमरनाथ ढाबा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 हजार रुपये, सट्टा पर्ची तथा सट्टा लगाने वाले मोबाइल भी मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ 13 जी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। पुलिस ने जेल भेजे गए सटोरिये का नाम बबलू उर्फ अजीत सिंह निवासी बीरई जाहानाबाद थाना नगला खंगर बताया।