Saturday, May 9, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबंग पड़ोसी ने युवक के साथ की मारपीट

दबंग पड़ोसी ने युवक के साथ की मारपीट

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। रेवना गांव में आज सुबह अपने घर के सामने सहन की सफाई कर रहे इस्तियाक के पुत्र सरताज को दबंग पड़ोसी नारेन्द्र में गाली-गलौज के बाद मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आज सुबह वह अपने घर के सहन की सफाई कर रहा था। तभी बगल में रहने वाला नारेन्द्र उसे गाली गलौज करने लगा। विरोध पर नारेन्द्र और उसके लड़के सर्वेन्द ने मारपीट की और झूठा फंसा देने की धमकी भी दी है। पीड़ित रेवना पुलिस चौकी पहुंचा जहां से उसे घाटमपुर थाने भेज दिया गया। पीड़ित ने घाटमपुर थाना पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए दबंग द्वारा झूठा फंसाने की चेतावनी से परिचित कराया है।