Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पोषण माह समापन दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी का आयोजन 2 अक्टूबर को

पोषण माह समापन दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी का आयोजन 2 अक्टूबर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। 2 अक्टूबर 2018 को पोषण माह समापन दिवस कार्यक्रम के अवसर पर बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग के द्वारा विकास खण्ड अकबरपुर में प्रभातफेरी महिलाओं, एवं किशोरियों के द्वारा प्रातः 9ः30 बजे निकाली जायेगी, जो अकबरपुर डिग्री कालेज से प्रारंभ होकर तहसील अकबरपुर होते हुए विकास खण्ड अकबरपुर में समाप्त होगी। प्रभात फेरी का शुभारंभ जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया जायेगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव ने दी है।