Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अधिवक्ताओं के चैम्बरों से चोरी

अधिवक्ताओं के चैम्बरों से चोरी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। किला परिसर पर चले रहे लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव के दौरान बीती रात्रि को दीवानी परिसर में कई अधिवक्ताओं के चैम्बरों में सेंध लगाकर चोरी कर ले गये तथा घटना आज पता चलने पर भारी खलबली मच गई।
दीवानी परिसर में बने अधिवक्ता रविरंजन द्विवेदी एड, रमाकांत गुप्ता, त्रिलोकचन्द्र अग्रवाल, मुकेश शर्मा व रामकुमार सिंह के चैम्बरों की दीवार काटकर पंखें आदि को चोरी कर ले गये। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने आवश्यक छानबीन की।