Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विशेष पुनरीक्षण 13 अक्टूबर को चलाया जाये विशेष अभियान के रूप में

विशेष पुनरीक्षण 13 अक्टूबर को चलाया जाये विशेष अभियान के रूप में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक आलेख्य प्रकाशन अवधि में दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। आयोग ने सभी पात्र महिला/दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत कराये जाने का लक्ष्य रखा है। पंजीकरण हेतु शेष रह गये महिला मतदाताओं को अपने आवेदन पत्र जमा करने हेतु विशेष सुविधायें दिये जाने के प्रयोजन से यह निर्णय लिया गया है। वर्तमान में चल रहे विशेष पुनरीक्षण 2019 में महिला मतदाताओं/दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 13 अक्टूबर 2018 को विशेष अभियान के रूप में चलाया जाये। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देेश दिये है कि सभी मतदान केन्द्रों पर सभी बीएलओज को मतदाता सूची सहित उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया जाये, विशेष अभियान का समय प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक रखा जाये, पर्याप्त संख्या में फार्म-6,7,8 की व्यवस्था रखी जाये, यह सुनिश्चित किया जाये कि इन फार्मो की कमी न रहे, महिला/दिव्यांग मतदाताओं हेतु एक हेल्प डेस्क बनाई जाये जिसमें आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करायी जाये, मतदाताओं द्वारा विभिन्न फार्म भरने में सुविधा हेतु कुछ मेजों की भी व्यवस्था रखी जाये। विशेष अभियान को आकर्षक बनाने के लिए मतदाता जागरूकता गीत इत्यादि को लाउडस्पीकर पर प्रसारित किया जाये साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मतदाता जागरूकता संगीत/गायन की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया जाए। पात्र महिला मतदाताओं के पंजीकरण हेतु महिला डिग्री कालेजों में भी विशेष कैम्प लगाया जाये।