Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना ब्यूरो। ग्राम पंचायत बछगांव के ग्रामीणों ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान बनने के बाद आज तक कोई भी खुली बैठक नहीं कराई गई है। मामले को लेकर डीएम ने जांच के आदेश दिए थे लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मामले की जांच करा आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में प्रवीन शर्मा, देवेन्द्र कुमार, विकास जोशी, गिरीश शर्मा, आलोक गुप्ता, मुकेश कुमार, विजय कुमार आदि हैं।