कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। आज सुबह ग्राम निहुरा पारा निवासी मेवा लाल का पुत्र बबलू 35 वर्ष बाइक द्वारा जहानाबाद रोड में जा रहा था जलमा अस्पताल के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल. हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर भेजा गया है। दूसरी घटना में हमीरपुर जनपद के ग्राम सरसई कुरारा निवासी धनीराम का पुत्र देवी प्रसाद 24 वर्ष बाइक द्वारा गांव से कुआं खेड़ा रिश्तेदारी में जा रहा था ।श्री गार्डन के नजदीक पीछे से आए कंटेनर ट्रक की टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।मृतक स्टील प्लांट अहमदाबाद में मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है।
Jansaamna