Tuesday, May 5, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कम्प नही हुई शिनाख्त

अज्ञात शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कम्प नही हुई शिनाख्त

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिलने से हडकम्प मच गया। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
बताते चले कि विगत काफी दिनों से जीआरपी क्षेत्र फिरोजाबाद मुरली नगर से लेकर प्रेमेश्वर नाथ महादेव मन्दिर रेलवे पुल तक आय दिन किसी ने किसी व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो रही है। लेकिन कुछ अज्ञात लोगो की शिनाख्त हो जाती है। कुछ लोगो का पता ही नही चलता कि उनका क्या हुआ। इसी क्रम में शुक्रवार को भी अलग-अलग स्थानों पर जीआरपी के जवानों ने लगभग 30-25 वर्ष की आयु के दो लोगो के शवों को रेलवे ट्रेक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।