Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नहर में युवक का शव मिला

नहर में युवक का शव मिला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र नहर में एक शव मिलने से हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आयी।
थाना सिरसागंज क्षेत्र स्थित नहर में आज सुबह लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो ने पडा देखा जिसको देखने वालों की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की लेकिन शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।