Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » युवा जगत » बुलन्द हौसलों वालाः दिव्यांग खिलाड़ी

बुलन्द हौसलों वालाः दिव्यांग खिलाड़ी

आगरा, जन सामना ब्यूरो। ग्राम रिहावली, जनपद आगरा में बृजलोक साहित्य, कला, संस्कृति अकादमी के सौजन्य से दिव्यांग तैराक लक्ष्मी कुमार साहनी को “कला साधक सम्मान” प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके मिशन इंग्लिश चैनल के लिए उन्हें लघु आर्थिक मदद भी प्रदान की गई। पाँच बार पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर रिकार्ड बना चुके दिव्यांग लक्ष्मी साहनी अपनी खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहे हैं। तमाम सामाजिक संस्थाओं से सैकड़ों सम्मान/पुरस्कार अपने नाम कर चुके साहनी सरकारों की अनदेखी का शिकार हो चुके हैं।
अपनी तैराकी के बुलंद हौसलों के साथ वे आज जगह-जगह घूम-घूम कर चंदा इकट्ठा कर रहें हैं, अपने मिशन ‘इंग्लिश चैनल’ को फतह करने के लिए। आपको बता दें कि श्री साहनी दिव्यांग होते हुए भी लगातार चार दिन तक पानी में रहने का रिकार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। वे जल्द अपने लक्ष्य इंग्लिश चैनल (42 किलोमीटर) को पार करके भारत माता का नाम रोशन करेंगे। अफसोस आज श्री साहनी सरकारी उपेक्षा का शिकार है। भले सरकारी महकमा अपनी पीठ झूठें दावों से थपथपाता रहे।