Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इटावा में 802 पेटी 60 लाख की अवैध शराब बरामद

इटावा में 802 पेटी 60 लाख की अवैध शराब बरामद

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को चेकिंग के दौरान एक अवैध अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक मिला। आबकारी विभाग व इटावा पुलिस की संयुक्त चेकिंग चल रही थी तभी कचैरा रोड पर नगला बाबा चैराहे पर 1 ट्रक तेज रफ्तार से निकला, पुलिस को देख ट्रक ड्राइवर ने ट्रक की रफ्तार ओर बढ़ा दी। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने ट्रक को रुकवाया व पूछताछ की। पूछताछ करने पर ड्राइवर घबराने लगा। तभी ट्रक पर ढकी त्रिपाल को हटवाया गया मामला कुछ और ही निकला। पूरा ट्रक अंग्रेजी शराब की पेटियों से चकाचक भरा था। शराब की बिल्टी व कागज मांगने पर ड्राइवर कुछ न दे सका। जांच में पता लगा कि पूरा का पूरा ट्रक अवैध शराब से भरा हुआ है। उसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारी व पुलिस ट्रक को थाने सिविल लाइन ले आये तथा ट्रक को अनलोड करवाया। ट्रक में से 802 पेटी अवैध शराब बरामद हुई जो कि लगभग 60 लाख की है। पुलिस व आबकारी विभाग उक्त मामले की जांच में जुट गया है।